हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2026

नाम बदल स्कूलों में लिया प्रैक्टिकल, डिबार


प्रयागराज । यूपी बोर्ड ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से 896 शिक्षकों को डिबार कर दिया है। इन परीक्षकों ने 2025 और उससे पहले की बोर्ड परीक्षाओं में तरह-तरह की गड़बड़ियां की है। इन गलतियों के लिए बोर्ड ने तीन साल से लेकर आजीवन डिबार करने तक की कार्रवाई की है। प्रतापगढ़ के एक परीक्षक ने तो अपने नाम में ही आंशिक परिवर्तन करके दो अलग-अलग विषयों में ड्यूटी लगवा ली थी। इ बोर्ड ने परीक्षक को आजीवन डिबार कर दिया है। मोबाइल से नकल करने के बाद भी सूचना नहीं देने पर मुरादाबाद के परीक्षक को तीन साल के लिए डिबार किया। उत्तरपुस्तिका में 60 अंक पाने वाले परीक्षार्थी को एवार्ड ब्लैंक पर मात्र छह अंक और 77 की जगह 34 देने पर बहराइच व सहारनपुर के परीक्षक क्रमश: पांच और तीन साल के लिए डिबार हुए हैं। गणित विषय में 44 अंक पाने वाले छात्र को 75 देने पर परीक्षक तीन साल के लिए डिबार हुए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more