18 January 2026

जनगणना एक अप्रैल से, पहले होगी घरों की गिनती, अधिसूचना जारी, घर-घर जाएंगे प्रगणक

★ जनगणना एक अप्रैल से, पहले होगी घरों की गिनती.

★ पहले चरण की अधिसूचना जारी, घर-घर जाएंगे प्रगणक.

★ पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें घरों की सूची तैयार की जाएगी.

★ पहली बार डिजिटल माध्यम का भी उपयोग होने से जनगणना के आंकड़े भी जल्द सामने आ सकेंगे। दूसरे चरण के तहत 2027 में पूरे देश की जनगणना कराई जाएगी। इसमें जातिगत जनगणना भी शामिल है। आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना होनी है। जनगणना में पहली बार मोबाइल एप व पोर्टल का उपयोग होगा। 

उसके लिए सवाल अलग से तैयार होंगे। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना कार्यालय ने सभी राज्यों को विस्तृत निर्देश भेजें हैं..




नई दिल्ली। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए मकान सूचिकरण और मकान गणना का काम इस साल एक अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए प्रगणक घर-घर जाकर दस्तक देंगे। 30 से ज्यादा सवालों की सूची तैयार कर ली गई है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई।


पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 30 दिन का गृह सूचिकरण अभियान शुरू होने से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि में स्व-गणना कराने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। इसमें मकानों व उसमें रहने वालों के रहन-सहन के स्तर का ब्योरा एकत्र होगा।


पहली बार डिजिटल माध्यम का भी उपयोग होने से जनगणना के आंकड़े भी जल्द सामने आ सकेंगे। दूसरे चरण के तहत 2027 में पूरे देश की जनगणना कराई जाएगी। इसमें जातिगत जनगणना भी शामिल है।


पहली बार होगी डिजिटल गणना


आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना होनी है। जनगणना में पहली बार मोबाइल ऐप व पोर्टल का उपयोग होगा। इसके लिए सवाल अलग से तैयार होंगे। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना कार्यालय ने सभी राज्यों को विस्तृत निर्देश भेजे हैं।


वर्तमान में लद्दाख व पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में पहले चरण के मकान सूचिकरण के लिए पूर्वाभ्यास चल रहा है। प्रगणकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह प्रगणक ऑनलाइन व घर-घर जाकर दोनों तरह से आंकड़ों को एकत्र करेंगे।