हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2026

परिषदीय शिक्षकों के बीईओ पद पर दिए पदोन्नति के आदेश

प्रयागराज। हाईकोर्ट की अवमानना में फंसने पर बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने दो परिषदीय शिक्षकों के खंड शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति के आदेश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बजौरा सुमेरपुर उन्नाव के प्रधान अध्यापक स्वदेश कुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय मियांगंज के सहायक अध्यापक अनिल कुमार बाजपेयी ने एसीपी की व्यवस्था परिषदीय शिक्षकों पर लागू करते हुए बीईओ पद पर पदोन्नति के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में 2023 में याचिका की थी। 



इसमें कोर्ट ने बेसिक शिक्षा निदेशक को शिक्षकों के प्रत्यावेदन के निर्देश दिए थे। निदेशक ने 16 मई 2024 को यह कहकर बीईओ पर पदोन्नति का प्रत्यावेदन निरस्त कर दिया था कि दस अप्रैल 2003 के शासनादेश में पदोन्नति संबंधी प्रावधान समाप्त कर दिया गया है।




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more