08 February 2026

18 शिक्षिकाओं का सम्मान 13 फरवरी को किए जाएगा

 

बहराइच,। स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर आगामी 13 फरवरी को स्वायत्तशासी संस्था किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं में स्वावलंबी और सशक्त बनने की प्रेरणा देने वाली 18 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।



किसान पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि सरोजिनी नायडू की जयंती राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाई जाती है और यह महिला सशक्तीकरण के लिए समर्पित भारत के संकल्प का दिन है।


उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रीता सिंह, डॉ. प्रिया अग्रवाल, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अर्चना निगम, डॉ. डिंपल जैन, डॉ. गजाला खातून, डॉ. स्मृति वर्मा, डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी, सविता वर्मा, आकांक्षा रस्तोगी, शालिनी सिंह (प्राणिशास्त्र), शालिनी सिंह (वनस्पतिशास्त्र), ज्योति रस्तोगी, गुंजन शर्मा, साधना सिंह, सना परवीन, अदिति जायसवाल व वैष्णवी छवि को सम्मानित किया जाएगा।


यह कार्यक्रम शाश्वत फ़ाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से आयोजित किया जाएगा।