*समस्त BSA/ BEO/ DCT ध्यान दें -*
कृपया संलग्न पत्र का संज्ञान लेने का कष्ट करें, जो कि *परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ उपलब्ध कराये गये टैबलेट्स के सम्बन्ध* में है।
उक्त के संबंध में UP DESCO के संलग्न पत्र दिनांक के क्रम में *M/s MIRC Electronics Ltd. द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में वितरित 209863 टैबलेट्स की वारण्टी तथा मोबाइल डिवाइस मैनेजमेण्ट संबंधी सेवाओं* के अन्तर्गत *समस्याओं के निस्तारण हेतु* समस्त जनपदों के *खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में दिनांक 09 फरवरी, 2026 से सर्विस कैम्प का आयोजन* किया जा रहा है।
अतः निर्देशित किया जाता है कि उक्त कैम्प के आयोजन के संबंध में संस्था को अपेक्षित सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही *संबंधित शिक्षकों को अनिवार्य रूप से सूचित* करना सुनिश्चित करें, जिससे कि *टैबलेट्स संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या/ grievances का त्वरित निवारण* कराया जा सके।
*आज्ञा से,*
*महानिदेशक, स्कूल शिक्षा*
