प्रयागराज,। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) की गणित और हिंदी विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। गणित पुरुष शाखा के 556 पदों व महिला शाखा के 537 पदों तथा
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय /समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के सात पदों, विशिष्ट अध्यापक (संकेत मूकबधिर विद्यालय / समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के पांच पदों एवं विशिष्ट अध्यापक (प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय /समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के दो पदों पर चयन के लिए प्रारम्भिक परीक्षा छह दिसंबर को प्रथम सत्र में हुई थी।
गणित विषय में पंजीकृत 186989 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 99055 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 2260 अभ्यर्थियों
को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। वही, हिंदी पुरुष शाखा के 568 पदों एवं महिला शाखा के 119 पदों तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (संकेत मूकबधिर विद्यालय / समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के दो पदों एवं विशिष्ट अध्यापक (प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय /समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के एक पद पर चयन के लिए प्रारम्भिक परीक्षा छह दिसंबर को द्वितीय सत्र में हुई थी। हिंदी विषय में पंजीकृत 129511 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 82007 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 8162 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं ऑनलाइन आवेदन आदि के सम्बन्ध में अलग से सूचना दी जाएगी।

