27 March 2026

यूपी बोर्ड : 25 तक परिणाम आने की संभावना

 


प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा

की कॉपियों का मूल्यांकन 67 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि एक अप्रैल तक सभी कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो जाएगा। 25 अप्रैल तक यूपी बोर्ड का परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की तकरीबन 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन होना है। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 18 मार्च से मूल्यांकन का कार्य 254 केंद्रों पर चल रहा है