प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकेंगे। इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) व्यवस्था लागू की गई है। आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथियां दो से चार
जुलाई 2026 निर्धारित की हैं। आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अंतिम तिथि एक मई तय की गई है। ब्यूरो

