लखनऊ। प्रदेश में चल रही अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल भर्ती में उच्चीकृत हुए विद्यालय को अलग कर दिया गया है। अब बच्चे हुए विद्यालय के अनुसार इसके खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अपर शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से उपलब्ध कराई गई
सूचना के क्रम में उच्चीकृत विद्यालय को अलग करते हुए विद्यालयवार खाली पदों पर चयन प्रक्रिया की जाएगी।
विद्यालयवार खाली पदों का विवरण वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बता दें कि 2020-2021 से चल रही इस भर्ती में हाईकोर्ट के निर्देश पर खाली पदों को भरने की प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है। इसके लिए काफी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है

