23 April 2026

स्कूल में रील बनाने पर विवाद, युवक ने मांगी सार्वजनिक माफी






बांदा जिले के तेजवापुर क्षेत्र स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में फिल्मी गाने पर रील बनाने का मामला सामने आने के बाद युवक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। स्कूल परिसर में बनाई गई यह रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की थी।


मामला बढ़ने पर विभागीय अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की। उसने कहा कि उसे स्कूल की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएगा।


युवक ने लोगों से वायरल वीडियो को हटाने की अपील भी की है। वहीं, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि युवक को स्कूल बुलाकर उसकी गलती स्वीकार कराई गई, जिसके बाद उसने माफी मांग ली।