04 May 2026

यूपी-टीईटी के लिए 15.75 लाख ने किए आवेदन



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 के लिए लगभग 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई कर दी थी। रविवार शाम छह बजे तक तकरीबन 15.75 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन की सूचना है जो रात 12 बजे की डेडलाइन तक और बढ़ने की उम्मीद है। शनिवार दोपहर बाद से रविवार शाम तक एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है।