पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर के प्रवक्ता श्री ओ.पी. गंगवार की पुत्री प्रथा गंगवार ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रथा गंगवार वर्तमान में देहरादून स्थित Vantage Hall Girls Residential School की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह शानदार सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
प्रथा की सफलता पर शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रथा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित होंगे।


