लखनऊ। नगराम स्थित कंपोजिट स्कूल मदारपुर में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच विवाद के मामले में शिक्षक मनोज सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने यह कार्रवाई सात मई को मोहनलालगंज बीईओ सुशील कनौजिया व जोन-दो के बीईओ धर्मेंद्र कटियार की जांच रिपोर्ट पर की है।
जांच में एसएमसी के अध्यक्ष रामऔतार, उपाध्यक्ष राजकुमारी व सदस्यों के अलावा शिक्षक, शिक्षामित्र, पढ़ने वाले बच्चे और ग्रामीणों के दिये बयान में शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए गए। ग्रामीणों ने इनके आपसी विवाद से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाया था।

