प्रयागराज, । जनगणना में परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं की अनियमितता पूर्वक ड्यूटी लगाई जाने पर शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को सैदाबाद से धनूपुर, हंडिया में जबरन जनगणना कार्य को भेजा जा रहा है।
इसके अलावा शासन के आदेश के विपरीत कुछ 55 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों, दिव्यांग, गर्भवती शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस चिलचिलाती धूप में जनगणना कार्य को टाला जाए।
वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वर्तमान में चल रही जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान गणना को मौसम सामान्य होने तक स्थगित करें।

