22 May 2026

बंगाल : मदरसों में भी वंदे मातरम अनिवार्य

 

कोलकाता। प. बंगाल में स्कूलों के बाद मदरसाें में भी वंदे मातरम का गान अनिवार्य कर दिया गया है। शुभेंदु अधिकारी सरकार के आदेश के अनुसार, बच्चों को कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना के दौरान राष्ट्रीयगीत का पाठ करना होगा।

मदरसा शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश सरकार के सभी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों, अनुमोदित शिशु शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा केंद्रों और अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर भी अनिवार्य रूप से लागू होगा। ब्यूरो

शुभेंदु सरकार ने जारी किया आदेश, कक्षाएं शुरू होने से पहले करना होगा राष्ट्रीयगीत का पाठ

हुमायूं कबीर के बिगड़े बोल

गाय की भी होगी कुर्बानी

तृणमूल छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शुभेंदु सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा, कुर्बानी गाय की भी होगी, बकरे और ऊंट की भी होगी। अगर वह कुर्बानी पर रोक लगाने की कोशिश करेंगे तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।