28 June 2026

टीजीटी-पीजीटी का अंतिम परिणाम अगले सप्ताह



प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 3539 और प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए चार साल पहले शुरू हुई भर्ती का अंतिम परिणाम अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता भर्ती के लिए नौ और दस मई को आयोजित लिखित परीक्षा के बाद दो जून को ही परिणाम घोषित कर दिया था।