लखनऊ, सरकारी माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे 36,103 छात्रों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा। 15 जुलाई से प्रशिक्षण के लिए बैच शुरू किए जाएंगे।
प्रत्येक बैच में अधिकतम 35 छात्र शामिल किए जाएंगे। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल के मुताबिक विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को ग्रीन जॉब्स, आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रानिक्स, ब्यूटी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

