28 June 2026

नई भर्ती से पहले बीएड अर्हता को लेकर बेरोजगार आमने-सामने



प्रयागराज। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) की नई भर्ती से पहले बीएड अर्हता को लेकर लाखों बेरोजगार आमने-सामने आ गए हैं। यूपी बोर्ड ने पिछले साल टीजीटी-पीजीटी की 100 साल से अधिक पुरानी नियमावली में बदलाव करते हुए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लागू एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) और प्रवक्ता भर्ती की संशोधित नियमावली को लागू कर दिया था।