15 June 2026

डीएलएड के रिजल्ट पर विचार करें: कोर्ट



प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को डीएलएड 2021 बैच के द्वितीय सेमेस्टर के बैक पेपर में शामिल याचियों के परीक्षा परिणाम पर विचार करने का निर्देश दिया है। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि डीएलएड 2021 बैच के याची अभ्यर्थी सेकंड सेमेस्टर बैक एग्जाम में शामिल हुए थे। गणित में कोई अंक प्रदान न किए जाने के कारण रिजल्ट रिजेक्ट दिखाया गया। एडवोकेट संजय यादव ने कहा कि याची डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा उत्तीर्ण है लेकिन सेकेंड सेमेस्टर बैक पेपर के परिणाम के कारण उनका अंतिम परिणाम निरस्त किया गया।