15 June 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख भी प्रशासक बन सकेंगे



लखनऊ,  यूपी में जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाने की तैयारी की जा रही है । पंचायती राज विभाग इस प्रस्ताव पर मंथन कर रहा है। अगले माह दोनों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।



बीती 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो रहा था। ग्राम प्रधानों ने मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड की तर्ज पर यूपी में भी उन्हें ही प्रशासक बनाने की मांग की थी। इसे यूपी सरकार ने स्वीकार कर लिया था। अब 11 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्षों व 19 जुलाई को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो रहा है । ब्लॉक प्रमुख संघ पहले ही प्रशासक बनाने की मांग कर चुका है। पंचायती राज निदेशालय की ओर से इसका प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है ।


पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की ओर से नियम-कायदों के हिसाब से इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। अब जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों को भी तोहफा देने की तैयारी चल रही है ।