उत्तर प्रदेश सरकार ने पदोन्नति प्राप्त 158 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नई तैनाती दे दी है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकांश अधिकारियों को विभिन्न जनपदों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
BEO promotion order : खण्ड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति उपरांत नवीन पदस्थापन सूची जारी
शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी नई तैनाती स्थल पर योगदान देंगे। इस आदेश से लंबे समय से पदोन्नति के बाद तैनाती का इंतजार कर रहे अधिकारियों को राहत मिली है। अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से डायट में प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुसंधान और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

