06 July 2026

मेधावी बेटियों को जल्द मिलेगी स्कूटी


लखनऊ। यूपी में रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत जल्द मेधावी छात्राओं के हाथ में स्कूटी की चाबी होगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसकी नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है ।



स्नातक अंतिम वर्ष की मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारी की जा रही है। करीब 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। एनआईसी के सहयोग से साफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। जिसकी मदद से विश्वविद्यालय व कॉलेजों के रिजल्ट के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 10 से 12 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार की मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। 400 करोड़ रुपये का बजट पहले ही राज्य सरकार इसके लिए दे चुकी है। करीब 50 हजार मेधावी छात्राओं को पहले चरण में स्कूटी दिए जाने की तैयारी है। फिलहाल अब स्कूटी मिलने का इंतजार जल्द खत्म होगा।