13 July 2026

एसडीएम स्तर के 182 पीसीएस अफसर बदले


लखनऊ, । राज्य सरकार ने रविवार की देर रात 182 पीसीएस अधिकारियो के तबादले किये है । ये सभी अधिकारी एसडीएम स्तर के है । राज्य सरकार ने रविवार देर रात 10 से अधिक पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।


ये भी पढ़ें - Up tet primary 3 july Option कर्क की जगह कक्क छापकर भ्रम पैदा कर दिया। आप सभी आपत्ति करें

ये भी पढ़ें - 📢 UPTET जुलाई 2026: OMR शीट में त्रुटि सुधार हेतु प्रत्यावेदन — संपूर्ण मार्गदर्शिका

पीसीएस अधिकारियों के तबादले में पुष्पेंद्र पटेल एसडीएम अम्बेडकर नगर के पद पर तैनाती दी गई है। सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत, प्रतिभा मिश्रा उपजिलाधिकारी कानपुर देहात, शुभम यादव को उपजिलाधिकारी बुलन्दशहर, गोपाल शर्मा को उपजिलाधिकारी बरेली, लवलीत कौर को ओएसडी ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी के पद पर तैनाती दी गई है।


पीसीएस अधिकारी मिथलेश कुमार तिवारी को एसडीएम मैनपुरी, देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी झांसी, अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी जनपद से ट्रांसफर कर एसडीएम उन्नाव और प्रज्ञा पाण्डेय को एसडीएम बाराबंकी बनाया गया है।