13 July 2026

शिक्षक संवर्ग मुख्य परीक्षा 85.7% ने दी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग गोमती नगर की ओर से रविवार को दिव्यांग जन सशक्तीकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) मुख्य परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 1,596 अभ्यर्थी में से 1,368 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 228 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 85.71% अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। केंद्रों पर प्रशासन और आयोग की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।