13 July 2026

गन्ना समितियां शिक्षकों को देंगी कौशल प्रशिक्षण


लखनऊ। सहकारी गन्ना समितियां प्रदेश के चयनित शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेंगी। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक कौशल, रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षित करना है, ताकि वे विद्यार्थियों को नई तकनीक व रोजगारपरक कौशल से जोड़ सकें।

ये भी पढ़ें - परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी, सरप्लस टीचरों की होगी तैनाती

ये भी पढ़ें - हरित महाअभियान में शिक्षा विभाग का ऐतिहासिक योगदान शिक्षण संस्थानों में रोपे गए 43 लाख पौधे, नई पीढ़ी ने लिया संरक्षण का संकल्प

गन्ना किसान संस्थान में सोमवार से 15 जुलाई तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर और बस्ती से चयनित 40 शिक्षक भाग लेंगे।