29 July 2026

8th Pay Commission Update: सरकार ने बताया कब तक आएगी आयोग की रिपोर्ट

 

8th Pay Commission Update: सरकार ने बताया कब तक आएगी आयोग की रिपोर्ट

सरकार ने फिर एक बार यही स्पष्ट किया है कि नवंबर 2025 में 8CPC के गठन के आधार पर कमिशन अपनी रिपोर्ट 18 महीने के भीतर देगा। इस हिसाब से अप्रैल 2027 से पहले रिपोर्ट सबमिट की जानी है। आठवें पे कमिशन की सिफारिशें 01 जनवरी 2026 से लागू होनी हैं। जबकि कमीशन का गठन ही देरी से हुआ है। ऐसे में रिपोर्ट थोड़ा जल्दी सबमिट करने पर अप्रैल 2027 तक कमीशन की सिफारिशों को लागू किया जा सकता है। अतः हमारी पे कमिशन की चेयरपर्सन माननीय रंजना प्रकाश देसाई जी से इस संबंध में गुजारिश है कि देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में रिपोर्ट को जल्द से जल्द सबमिट कर एक नजीर स्थापित करें।