UPTET Result 2026 Date, Time, Link Live Updates: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपने स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET 2026 परीक्षा पूरी होने के बाद आयोग की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। अब यह प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UPTET परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता हासिल करने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को UPTET प्रमाण पत्र दिया जाएगा। नए नियमों के अनुसार UPTET प्रमाण पत्र की वैधता अब आजीवन (Lifetime) है।
दो पेपर में हुई थी UPTET परीक्षा
UPTET 2026 परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की गई थी।
पेपर-1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए
पेपर-2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए
जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की पात्रता चाहते थे, उन्होंने दोनों पेपर में भाग लिया था।
UPTET Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
UPTET परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे।
सामान्य वर्ग: 60 प्रतिशत अंक यानी 150 में से कम से कम 90 अंक
ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग: 55 प्रतिशत अंक यानी करीब 82.5 अंक
निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को UPTET प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
UPTET Result 2026 कैसे चेक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
स्टेप 1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

