08 July 2026

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की पेंशन बढ़ी



लखनऊ। राज्य सरकार ने यूपीपीएससी के अध्यक्ष व सदस्यों की पेंशन बढ़ा दी है। एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के मुताबिक पेंशन का लाभ दिया जाएगा। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की।