08 July 2026

पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी भर्ती की मांग



प्रयागराज। युवा मंच ने टीजीटी-पीजीटी की 20 हजार से अधिक प्रस्तावित रिक्तियों पर पुरानी नियमावली के अनुसार भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता प्रसाद पाल को ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि नई नियमावली लागू होने से 5 से 7 लाख अभ्यर्थियों के हित प्रभावित होंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, अमित पांडे, अखिलेश वर्मा, सुसोभित और बृजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।