लखनऊ। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को लखनऊ समेत मण्डल के सभी छह जिलों के माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ और 11 में दाखिला लेने वाले छात्रों का ब्योरा यू डायस पोर्टल पर अपलोड करने की गति काफी धीमी होने पर नाराजगी जतायी है। राष्ट्रीय स्तर पर यू डायस पोर्टल पर संख्या में भिन्नता है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सभी जिला समन्वयकों को आंकड़ों की भिन्नता दूर करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि ब्योरा पोर्टल पर फीडिंग की गति धीमी पायी गई।

