07 August 2026

संघ प्रमुख भागवत बोले, जेन-जी पर पूरा भरोसा



मुंबई, एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि जेन-जी की चिंताएं वास्तविक हैं। यदि युवा विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें देशविरोधी नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी पर उन्हें अटूट भरोसा है। यदि आंख मूंदकर किसी पर विश्वास करने की बात होगी तो वह जेन-जी पर विश्वास करेंगे।



छात्र संवाद कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि हाल की घटनाओं में छात्रों की शिकायतें जायज हैं। भारत की शिक्षा व्यवस्था में अभी बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है, इसलिए इन मुद्दों पर गंभीर संवाद होना चाहिए। उन्होंने जेन-जी और जेन अल्फा को मौजूदा पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार बताया।


भागवत ने कहा, लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन भी सहमति बनाने का एक माध्यम है। विभिन्न विचारों के बीच संवाद से ही व्यापक सहमति बनती है। यदि किसी कारण से लोगों की बात नहीं सुनी जाती, तब आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है, लेकिन उसका उद्देश्य समाज में विभाजन पैदा करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार होना चाहिए