07 August 2026

बीएड विशेष शिक्षा की प्रवेश परीक्षा आज

 


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बीएड एवं बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों के 13 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कराई जाएगी। केंद्रों पर पर्यवेक्षकों के अलावा कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।



 परीक्षा के लिए कुल 7,749 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्र आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज में बनाए गए हैं। प्रयागराज में विश्वविद्यालय के यमुना परिसर स्थित त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र तथा राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।