09 August 2026

शिक्षकों को तदर्थ सेवा का लाभ मिले

 


लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की ओर से बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के तदर्थ शिक्षकों को उनकी सेवा का लाभ दिए जाने की मांग की गई है।

30 से 35 वर्ष तक की सेवा देने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें उनकी तदर्थ सेवा को जोड़कर ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। संघ ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग से मांग की है कि तदर्थ शिक्षकों को इसका लाभ जल्द दिया जाए।

जिससे उन्हें राहत मिल सके।