09 August 2026

कक्षा पांच तक निपुण आकलन नवंबर-दिसंबर में

 


लखनऊ। प्रदेश में इस साल कक्षा पांच तक के बच्चों का निपुण आकलन कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने नवंबर-दिसंबर में होने वाले निपुण आकलन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। वहीं इस साल से पहली बार समाचार पत्र पढ़ने को भी निपुण आकलन में शामिल किया गया है।


कक्षा चार और पांच में 75 फीसदी सवालों के सही उत्तर देने वाले इसमें निपुण होंगे। इसी तरह कक्षा तीन से पांच में पहली बार पर्यावरण अध्ययन को भी आकलन में शामिल किया गया है।


कक्षा तीन में छात्रों के जीवन के लिए आवश्यक प्राकृतिक व मानव संसाधनों की पहचान इसमें शामिल है।