सिद्धार्थनगर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद
सिद्धार्थनगर। जिले में भारी बारिश को देखते हुए 26 सितंबर 2026, शनिवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुपालन में जिले में संचालित परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा।
🌧️ भारी बारिश को देखते हुए फैसला
आदेश में कहा गया है कि जिले में भारी वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की अवहेलना होने पर संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
इस तरह अमेठी के बाद अब सिद्धार्थनगर में भी 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

