25 September 2026

भारी बारिश के चलते बरेली में 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने की मांग

 भारी बारिश के चलते बरेली में 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने की मांग


बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए 26 सितंबर 2026, शनिवार को सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश के कारण विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता बनी हुई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया है।


संदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पास के जनपद पीलीभीत एवं शाहजहांपुर में अवकाश घोषित किया जा चुका है। बरेली में भी वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यालय बंद रखने की मांग की गई है।


हालांकि, वायरल संदेश में मांग/अनुरोध किया गया है; इसे बरेली जिले में अवकाश का आधिकारिक आदेश मानने से पहले BSA/जिला प्रशासन की पुष्टि जरूरी है।