25 September 2026

अमेठी जिले में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के बीच आदेश जारी

 अमेठी में कक्षा 12 तक अवकाश घोषित


अमेठी में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के बीच आदेश जारी


अमेठी। जिले में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अत्यधिक वर्षा, चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, अमेठी की ओर से बड़ा आदेश जारी किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार 26 सितंबर 2026, शनिवार को अमेठी जिले के सभी बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।


आदेश का दायरा बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई/आईसीएसई, आईजीसीएसई, संस्कृत बोर्ड एवं मदरसा बोर्ड से संचालित विद्यालयों तक रखा गया है।


⚠️ मौसम को देखते हुए लिया गया फैसला


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अत्यधिक बारिश, चक्रवाती तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है।


आदेश में सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना किए जाने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


अर्थात अमेठी में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।