25 September 2026

गोंडा जिले में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद, शिक्षकों को विद्यालय आना होगा

 

गोंडा में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद, शिक्षकों को विद्यालय आना होगा


गोंडा। जिले में हो रही अतिवृष्टि (भारी बारिश) को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने 25 सितंबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया।


आदेश के अनुसार जनपद में संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त तथा CBSE/ICSE बोर्ड सहित अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 26 सितंबर को अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा।


शिक्षकों की छुट्टी नहीं


गोंडा के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।


उन्हें विद्यालय में रहकर यू-डायस पोर्टल, डीबीटी, प्रेरणा पोर्टल, एसआरएसबीआरओ, ई-क्यूब आदि से संबंधित कार्यों, छात्र-छात्राओं के नामांकन तथा अन्य विद्यालयीय कार्यों का निष्पादन करना होगा।


📌 एक नजर में


जिला: गोंडा


अवकाश: 26 सितंबर 2026


कक्षाएं: कक्षा 1 से 8


कारण: अतिवृष्टि/भारी बारिश


विद्यार्थी: विद्यालय नहीं आएंगे


परिषदीय शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी: विद्यालय में उपस्थित रहेंगे


आदेश जारी: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोंडा



यानी गोंडा में 26 सितंबर को बच्चों की स्कूल छुट्टी रहेगी, लेकिन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय पहुंचकर विभागीय एवं विद्यालयीय कार्य करना होगा।