25 September 2026

प्रयागराज जनपद में 26 सितंबर को कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, लगातार बारिश के चलते आदेश जारी

 प्रयागराज में 26 सितंबर को कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, लगातार बारिश के चलते आदेश जारी


प्रयागराज। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट और जिले में लगातार हो रही बारिश एवं जलजमाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर 2026 को कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज की ओर से 25 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।


इन विद्यालयों में रहेगा अवकाश


आदेश के अनुसार 26 सितंबर को जनपद के—


समस्त परिषदीय विद्यालय


सहायता प्राप्त विद्यालय


मान्यता प्राप्त विद्यालय


CBSE/ICSE विद्यालय


अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय



में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।


लगातार बारिश और जलजमाव के कारण फैसला


आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा प्रयागराज के लिए जारी रेड अलर्ट, लगातार बारिश और जलजमाव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।


सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


यानी 26 सितंबर को प्रयागराज में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के बच्चों की स्कूल छुट्टी रहेगी।