25 September 2026

सिपाही भर्ती के लिए एक अक्तूबर से शुरू होगी दौड़

 

सिपाही भर्ती के लिए एक अक्तूबर से शुरू होगी दौड़


लखनऊ। यूपी पुलिस में 32,679 आरक्षी व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) एक अक्तूबर से शुरू होगी। दौड़ सात अक्तूबर तक चलेगी और आठ अक्तूबर को एक दिन रिजर्व के लिए रखा जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों को चयन के लिए 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच के साथ ही कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे।