UPTET 2026 Result Correction: रिजल्ट में गलती है तो ₹200 शुल्क देकर कराएं संशोधन, आयोग ने जारी की जरूरी सूचना
प्रयागराज। UPTET 2026 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी सूचना में बताया है कि UPTET शिक्षक पात्रता परीक्षा में जारी प्रमाणपत्रों में यदि किसी अभ्यर्थी के विवरण में त्रुटि है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से संशोधन कराकर नया प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है।
₹200 देना होगा Correction Fee
आयोग के अनुसार रिजल्ट/प्रमाणपत्र में सुधार के लिए ₹200 संशोधन शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन
अभ्यर्थी प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए इस वेबसाइट पर जाएं:
UPTET Certificate Correction Portal
https://certificates.upessc.org
आयोग ने स्पष्ट किया है कि डाक, प्रत्यावेदन अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एक बार संशोधन का मिलेगा मौका
जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि संशोधित प्रमाणपत्र जारी होने के बाद दोबारा किसी अन्य अवसर की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करते समय अपने सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
UPTET 2026 Correction: रिजल्ट/प्रमाणपत्र में गलती है तो समय रहते ₹200 शुल्क के साथ ऑनलाइन Correction करा लें।

