09 October 2026

जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित, देखें आदेश

 

ब्रेकिंग न्यूज़: हमीरपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 10 अक्टूबर को अवकाश घोषित

हमीरपुर। पितृ विसर्जन के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हमीरपुर द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद/विभाग के नियंत्रणाधीन कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार द्वारा जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव के पूर्व निर्देशों के क्रम में 10 अक्टूबर 2026 को पितृ विसर्जन के दृष्टिगत यह अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

📌 अवकाश की तारीख: 10 अक्टूबर 2026
📌 अवकाश का कारण: पितृ विसर्जन
📌 लागू: कक्षा 1 से 8 तक के सभी संबंधित परिषदीय विद्यालय
📌 जनपद: हमीरपुर, उत्तर प्रदेश