09 October 2026

परिषदीय विद्यालयों में पितृ विसर्जन का अवकाश रहेगा, शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिलेगा लाभ

 

परिषदीय विद्यालयों में पितृ विसर्जन का अवकाश रहेगा, शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिलेगा लाभ

प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच पितृ विसर्जन के अवकाश को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। शिक्षक संगठनों की ओर से बताया गया है कि पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षक एवं शिक्षिकाओं दोनों के लिए देय है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के प्रयासों का हवाला देते हुए बताया गया कि सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी अवकाश तालिका में इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

अवकाश तालिका में स्पष्ट प्रावधान

बताया गया है कि सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के पत्रांक बे.शि.प./19684-89/2025-26 दिनांक 31 दिसंबर 2025 द्वारा जारी अवकाश तालिका के बिंदु संख्या-5 में विभिन्न त्योहारों एवं व्रतों के अवकाश का उल्लेख किया गया है।

इसी बिंदु में हरितालिका तीज/हरियाली तीज, करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी, हलषष्ठी/ललई छठ, जिउतिया व्रत/अहोई अष्टमी आदि के साथ पितृ विसर्जन के अवकाश का भी प्रावधान किया गया है।

शिक्षक और शिक्षिका दोनों को मिलेगा अवकाश

शिक्षक संगठन के अनुसार, अवकाश तालिका में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षक एवं शिक्षिकाओं दोनों को देय होगा। इसलिए इस संबंध में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए।

शिक्षक साथियों से अपील की गई है कि अवकाश तालिका में दिए गए प्रावधान के अनुसार ही इसे देखा जाए। हालांकि, स्थानीय स्तर पर किसी नए आदेश/संशोधन की स्थिति में संबंधित विभागीय निर्देश को भी ध्यान में रखा जाना आवश्यक होगा।.


इन 02 जनपद में 10 तारीख को पितृ विसर्जन के अवकाश का स्पष्ट आदेश जारी, देखें 


🚀 जनपद-1👇

https://www.updatemarts.com/2026/10/1-8-10.html

 


🚀 जनपद-2👇

https://www.updatemarts.com/2026/10/bsa_01416126127.html


देखें यह तालिका 👇