इटावा, । कक्षा में गंजे बच्चे के सिर पर तबला बजाकर रील बनवाना सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वीडियो को शिक्षक दिनेश कुमार ने ही अपनी फेसबुक आईडी से वायरल किया था। हालांकि ‘अपडेटमार्ट्स’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
![]() |
बच्चे के सिर पर तबला बजाते हुए रील बनवाता शिक्षक |
27 सेकंड के वायरल वीडियो में एक बच्चा है जिसका सिर मुड़ा हुआ है। बच्चा शिक्षक के पैरों के बीच में बैठा है। टेबल पर रखे मोबाइल पर गाना बज रहा है, जिसकी धुन पर रील बनाई जा रही है। सामने खड़ा व्यक्ति वीडियो बना रहा है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर ने वीडियो बनवाकर खुद ही फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेते ही बीएसए ने कार्रवाई कर दी।
ये भी पढ़ें - 🏫 विद्यालय में होने वाली 10 प्रमुख बैठकों की पूरी जानकारी, जानें कब-कब होगी बैठक और क्या रहेगा एजेंडा
ये भी पढ़ें - 🚨 शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट: ARP, SRG और DIET Mentors के विद्यालय विजिट में अब इन बिंदुओं की होगी जांच

