लखनऊ, । यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले छूटे हुए और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी जिलों में अब 17 अक्तूबर व 24 अक्तूबर को सभी 1.77 लाख बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यह अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा के मुताबिक ने बताया कि मतदाता पंजीकरण के लिए लगाए जाने वाले विशेष कैंप में बीएलओ लोगों को फॉर्म-6 उपलब्ध कराएंगे। जिसे भरकर मतदाता बन सकेंगे। सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैंप में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि व पते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।
सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 भरवाने के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जिसमें लोगों को फॉर्म-6 भरवाने में मदद की जाएगी।
सभी प्राप्त होने वाले फॉर्मों को सुरक्षित ढंग से रिकॉर्ड में बीएलओ रखेंगे। इससे आवश्यकता पड़ने पर पर्यवेक्षण व निरीक्षण अधिकारियों को यह अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराएंगे।
डीएम और अन्य अधिकारी करेंगे निरीक्षण
विशेष कैंप की चेकिंग जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम के साथ ही अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण करेंगे। वह देखेंगे कि समय पर अभियान शुरू हुआ या नहीं और फॉर्म-6 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं या नहीं।

