14 October 2026

परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए हुंकार मंच करेगा महाआंदोलन

 जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए हुंकार मंच करेगा महाआंदोलन



प्रयागराज। परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने महाआंदोलन की चेतावनी दी है। मंच 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहा है। मंगलवार को अल्लापुर-बाघंबरी रोड पर विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के साथ संवाद कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। मंच ने कहा कि 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर छात्र प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कराने की मांग जिला प्रशासन से की गई है।


ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षा के दरम्यान फरवरी में चुनाव बड़ी चुनौती

ये भी पढ़ें - पौष्टिक मिड डे मील देने को पाक-कला प्रतियोगिता