14 October 2026

यूपीआई पर दिवाली तक शुल्क टला

नई दिल्ली, । दो हजार रुपये से अधिक के चुनिंदा कारोबारी यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने का फैसला दीवाली तक टाल दिया गया है। पहले यह शुल्क पहले 15 अक्तूबर से लागू होना था। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने मंगलवार को बताया कि अब इसे दिवाली के बाद लागू किया जाएगा। इसकी नई तारीख बाद में घोषित होगी।


ये भी पढ़ें - UP Holiday News: 23 अक्टूबर को वोट डालने के लिए मिलेगा अवकाश, शासन ने दी छुट्टी की स्वीकृति

ये भी पढ़ें - प्रमोशन भले ही अभी न हो, लेकिन हर बार वरिष्ठता सूची बनने से शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड में हो रहा सुधार; नियुक्ति तिथि से जन्मतिथि तक की त्रुटियां हो रहीं दूर

एनपीसीआई ने त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसके तहत व्यक्ति से दुकानदार के बीच यूपीआई के जरिए होने वाले चुनिंदा भुगतानों पर प्रस्तावित 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क फिलहाल लागू नहीं होगा।