। एलयू और बीबीएयू के कुल 26 शिक्षक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय के 14 और बीबीएयू के 12 शिक्षक हैं। यह उपलब्धि दोनों संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाले शोध और अकादमिक उत्कृष्टता दर्शाती है।
एलयू के एकल-वर्षीय शोध प्रभाव वाली सूची में भौतिकी के प्रो. अमृतांशु शुक्ला और डॉ. चंद्रकिरण गौतम, रसायन विज्ञान के प्रो. अभिनव कुमार और डॉ. विनोद कुमार वशिष्ठ, प्राणि विज्ञान के प्रो. ओमकार तथा भूविज्ञान के प्रो. इंद्र बीर सिंह शामिल हैं। बीबीएयू के पर्यावरण विज्ञान के प्रो. नवीन कुमार अरोरा ने 17,679वीं रैंक हासिल की।

ये भी पढ़ें - 🔥 बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर बड़ा अपडेट! इसी माह प्रक्रिया संभव, नवंबर में मिल सकता है बढ़ा हुआ वेतन
ये भी पढ़ें - उच्च प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रमोशन को लेकर BSA ने जारी किया सख्त आदेश
ये भी रहे शामिल
एकेटीयू के डीन, आईईटी के प्रोफेसर अरुण कुमार तिवारी ने गौरव बढ़ाया है। उन्हें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। प्रो. तिवारी को यह उपलब्धि लगातार छठी बार मिली है। संस्थान के 18 डॉक्टर और दो पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो शामिल हुए हैं। वहीं इस सूची में केजीएमयू के 10 डॉक्टर के नाम हैं।

.jpeg)