प्रयागराज, । परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 12 से 17 अक्तूबर तक आयोजित डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
2019, 2021, 2022 और 2023 बैच के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकृत 41,671 अभ्यर्थियों में से 40,640 उपस्थित और 1031 अनुपस्थित रहे। इनमें से 30,690 (75.52 प्रतिशत) प्रशिक्षु पास हैं, जबकि 9798 फेल हो गए हैं। विभिन्न कारणों से 152 अभ्यर्थियों का परिणाम अपूर्ण है। चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकृत 24234 प्रशिक्षुओं में से 23715 उपस्थित और 519 अनुपस्थित रहे। 17901 (75.48 फीसदी) पास हैं और 5694 फेल हो गए। वहीं 129 का परिणाम अपूर्ण है। वहीं द्वितीय सेमेस्टर में पंजीकृत 17,437 अभ्यर्थियों में से 16925 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 512 अनुपस्थित रहे। इनमें 12789 (75.56 प्रतिशत) प्रशिक्षु पास और 4104 फेल हो गए, जबकि 32 का परिणाम अपूर्ण है। प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप के अनुसार परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें - D.El.Ed 2nd 4th Semester Result 2026 Out: बैच 2023, 2022, 2021, 2019 और 2018 का रिजल्ट यहां देखें
ये भी पढ़ें - TGT भर्ती 2026 के 17,735 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, आवेदन के लिए यहां पर क्लिक करें
ये भी पढ़ें - जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण को लेकर सख्त आदेश, 9 जनवरी तक मुख्यालय छोड़ने पर रोक
.jpeg)
