UpdateMarts
Follow Channel

26 October 2026

प्राथमिक विद्यालय में मासूम से दुष्कर्म


अलीगढ़,  । गंगीरी क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। घटना को पड़ोस में रहने वाले बाल अपचारी ने अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


ये भी पढ़ें - शिक्षामित्र को लाठी-डंडे से मारपीट कर किया घायल

ये भी पढ़ें - परिषदीय विद्यालयों में मना नो बैग डे, बच्चों ने खेला शतरंज

गांव निवासी किसान के तीन बच्चों में पीड़िता सबसे बड़ी है। रविवार को किसान अपनी पत्नी के साथ खेत पर गए थे। बच्ची पड़ोस के घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी 15 वर्षीय किशोर उसे टॉफी देने का लालच देकर बहला-फुसलाकर आंगनबड़ी केंद्र के निकट गांव के प्राइमरी स्कूल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी रोते हुए अपने घर आई। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। बच्ची के माता-पिता भी आ गए। बच्ची को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालात सामान्य है।